बागपत

बड़ौत में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

वक्ताओं ने उनके विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : पूर्वी यमुना नहर स्थित अनिकेत फार्म हाउस में बुधवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकरवादी वैचारिक मंच बड़ौत द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री संजीव कुमार मान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पंकज कुमार (MBBS, MD) एवं डॉ. सुधा रानी (MBBS, MS) ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री श्याम सुंदर इक्कनौरिया विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्ष, त्याग और उनके द्वारा दिए गए संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जिन्हें अपनाकर ही समाज में वास्तविक समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंबेडकरवादी वैचारिक मंच द्वारा सम्मानित किया गया। इससे युवाओं में शिक्षा और समाज सेवा के प्रति प्रेरणा का संचार हुआ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के सदस्य योगेश कुमार (प्रधानाचार्य एवं संयोजक), अरविंद कुमार (अध्यक्ष), संजय सिंह (कोषाध्यक्ष), कमलेश कांत वागी, विनोद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सुमित सिंह, राजेश कुमार, त्रैभिपाल, संजीव कुमार गांधी, श्रीमती रजनी, डॉ. सुनीता प्रोफेसर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button