बोकारो

ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन बोकारो के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेदकर जयंती समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। ऑल इंडिया एसटी/एससी एम्पलाइज एसोसिएशन बोकारो के तत्वावधान में मंगलवार को कल्याण मंडप रेलवे कॉलोनी बोकारो के सभागार में देश रत्न भारतीय संविधान के जनक दुनिया के महानतम अर्थशास्त्री नारी मुक्ति दाता महान समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेदकर की 135वीं जयंती समारोह मनाया गया। जयंती समारोह का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल विद्युत अभियंता महादेव मुंडा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देश रत्न डॉ भीमराव अंबेदकर के तस्वीर पर श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने महत्ती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में अनुशासन को आत्मसात करना चाहिए शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। बाबा साहब संविधान सभा के अध्यक्ष रहे। मंच संचालन शाखा सचिव आसीत मांझी ने किया। इन्होंने आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि देश में जब तक बराबरी का स्थिति नहीं बन जाती है , आरक्षण बरकरार रहना चाहिए। हम सबों को मिलजुल कर देश के विकास के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नारायण कालिंदी ने भावी पीढ़ी से आह्वान किया कि आप अच्छी तरह शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में समर्पित भाव से योगदान दे। अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का अनुपालन करें। उपाध्यक्ष डी डी बावरी ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर गहन अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा में लीन रहे।एस के मल्लिक ने कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलकर देश के विकास में हम सबों को योगदान देना चाहिए। अभिषेक भारती ने कविता पाठ के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा संविधान के प्रस्तावना की प्रस्तुति एवं शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ भीमराव अंबेदकर की जीवनी का प्रदर्शन एवं लोगों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया। मौके पर सुरेंद्र रजक उमाकांत ललदांस संजय नायक मनजीत का पर्दा डॉक्टर अनीता मुर्मू सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button