बरेली

बरेली में जल्द बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल, ई-बसों का संचालन करेगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। आने वाले वर्षों में रोडवेज चरणबद्ध तरीके से डीजल पर निर्भरता घटाएगा। इसके लिए 200 ई-बसों का अत्याधुनिक टर्मिनल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद पर्यावरण संरक्षण और परिचालन लागत में कमी लाना है। ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद रोडवेज पर वित्तीय बोझ भी कम होगा। यात्रा भी आरामदेह हो जाएगी।
डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण यात्रा महंगी होने के साथ रोडवेज पर वित्तीय बोझ भी बढ़ता जा रहा है। नगरीय विकास विभाग ने दो साल पहले ही शहर में ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ई-बस डिपो स्वालेनगर में बनाया गया है। अब रोडवेज ई-बसों का संचालन शुरू करेगा। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि आने वाले वर्षों में रोडवेज पर्यावरण संरक्षण और परिचालन लागत को घटाने के लिए ई-बसों का संचालन करेगा। इसके लिए पहले चरण में 200 ई-बसों का टर्मिनल बनाने की योजना है। शहर में झुमका तिराहा और बदायूं रोड पर भूमि भी चिह्नित की गई है। मुख्यालय स्तर से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार काम किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button