गाजियाबाद

लोनी में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

हजारों लोग हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज लोनी क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बाग राणप से शुरू होकर 25 फुटा रोड, 100 फुटा रोड और दिल्ली-सहारनपुर रोड से होती हुई रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग डीजे, घोड़ा-बग्गी, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल, भंते विनय आचार्य, भीम आर्मी जय भीम गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष गौरव जाटव,आयोजक वार्ड 31 के सभासद जगत भैया, मास्टर शेर सिंह राणा, योगेंद्र जाटव, सनी जाटव, टीटू जाटव (बंथला) और धर्मेंद्र जाटव (संगम विहार) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। वहीं, लोनी पुलिस प्रशासन भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहा और उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button