कैराना

मिशन शक्ति बना सहारा: कैराना पुलिस ने बेसहारा बहनों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट से जूझ रही दो नाबालिग बहनों के लिए कैराना पुलिस सहारा बनकर सामने आई। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस टीम ने तत्काल मदद पहुंचाते हुए राशन और दवाइयों की व्यवस्था कराई, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बड़ी आल, आलकलां निवासी भावना और स्वीटी (उम्र करीब 14 वर्ष) थाना कैराना पहुंचीं और अपनी पारिवारिक स्थिति से पुलिस को अवगत कराया। बालिकाओं ने बताया कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी मां रूमन फालिज (पैरालिसिस) से पीड़ित हैं। परिवार में पांच बहनें हैं और आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने से घर की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बालिकाओं को थाने पर बैठाकर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद तत्काल कैराना बाजार से राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई और उनकी मां के इलाज के लिए दवाइयों हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर, महिला उपनिरीक्षक शिल्पी चौधरी समेत मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। टीम ने बालिकाओं को भविष्य में भी हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैराना पुलिस की इस पहल ने यह साबित किया है कि मिशन शक्ति अभियान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक व आर्थिक सहयोग देकर उन्हें सशक्त बनाने का भी माध्यम बन रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button