बरेली

परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग  

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा  को सौंपा।संगठन ने मांग की  मांग परिषदीय विद्यालयों का समय सोमवार से  आठ बजे से दो बजे के स्थान पर सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने बताया    पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में समय परिवर्तन कर दिया गया है।मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने सिटी मजिस्ट्रेट साहब को बच्चों को हीट वेव और भीषण गर्मी से बचाव के लिए छात्रहित में  समय परिवर्तन को लेकर ज्ञापन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा उन्होंने तुरंत ज्ञापन लेकर  जिलाधिकारी को भेज  भेज दिया तथा शीघ्र ही समय बदलने का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार ,गौरव गुप्ता,ब्लॉक मंत्री अजय कुमार,संयुक्त मंत्री राहुल सिंह,अंकित गुप्ता,नफीस अमद खान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button