कैराना

आईएपीएम में महताब शानू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शामली जिलाध्यक्ष

दिल्ली प्रेस क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामैन (आईएपीएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी से दिल्ली स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान कैराना के वरिष्ठ पत्रकार चौधरी महताब शानू को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी की लहर है।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी ने पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने चौधरी महताब शानू को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की अपेक्षा जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी महताब शानू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे तथा पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शामली में बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने नवदायित्व के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी महताब शानू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान अब्दुल सत्तार, सन्नी गर्ग, सलीम चौधरी, सालिम अंसारी, इरफान चौधरी, सुनील वर्मा, हरेंद्र मलिक, सादिक चौधरी, फुरकान जंग, आरिफ जंग, इस्तखार भाटी, सद्दाम राणा, इंशाद राणा, राजवीर चौधरी, तोसिफ चौधरी, आशु चौधरी, पप्पू चौधरी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button