बरेली

बरेली सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन द्वारा दिया गया सी. पी. आर. का बहुमूल्य प्रशिक्षण 

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा एक सी. पी. आर. का बहुमूल्य प्रशिक्षण कुँवर रंजीत सिंह इण्टर कॉलेज नगरिया परीक्षित इज्जत नगर में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया द्वारा विद्यालय के छात्र – छात्राओं, विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया। पंकज कुदेशिया ने बताया कि सी. पी. आर. केवल बेहोश व्यक्ति को ही दिया जाता है। प्रायः यह देखा जाता है कि अच्छा खासा व्यक्ति कार्य करते-करते, डांस करते करते इत्यादि के दौरान अचानक गिर जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है ऐसे व्यक्ति को अचेतावस्था व बेहोशी की स्थिति में देखकर शीघ्र ही उसको सीपीआर देकर बचाया जा सकता है। यह सी. पी. आर. प्रक्रिया सिर्फ चन्द मिनट की अवधि में ही मिलने पर उस व्यक्ति को बचाना सम्भव है, देर होने पर व्रेन डैड होने के बाद ऐसे व्यक्ति को बचाना असम्भव है। प्रशिक्षण में कुँवर रंजीत सिंह इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह जी डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल आईसीओ नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन अवनीश सक्सेना, पोस्ट वार्डन आर. प्रवेंद्र कुमार, सैक्टर वार्डन पंकज चित्रांश, दलवीर सिंह, अभिषेक चन्दा, जयवीर सिंह, शंकर लाल शर्मा आदि वार्डन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी वार्डनों को धन्यवाद दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button