बरेली

टीबी मुक्त बरेली को विशेष अभियान में सभी करें सहयोग ,सीएमओ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के जनपद में अंतर्गत गत 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने आमजन से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि अपने घर से शुरुआत करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कराने का आग्रह किया है ताकि कोई भी टीबी का मरीज उपचार से वंचित न रहे। सीएमओ ने कहा कि 100 दिवसीय सघन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। अभियान में सभी की भागीदारी होगी तो बरेली जल्द से जल्द टीबी मुक्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि सघन अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर से शुरुआत करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कराए। जिससे कोई भी टीबी का मरीज उपचार से वंचित न रहे आपका सहयोग महत्वपूर्ण है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि 100 दिवसीय जागरुकता अभियान के लिए राज्य स्तर से उच्च जोखिम वाले गांव की सूची निर्धारित करके भेजी गई है ! पिछले पांच वर्ष में टीबी स्वस्थ हुए टीबी रोगियों, कॉनग्रीगेट साइट, कारागार में निरुद्ध कैदी, वृद्धाश्रम व रैन बसेरों और आवासीय स्कूलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को लक्ष्य मानकर उनकी टीबी की जांच की जाएगी व उनको टीबी के प्रति जागरुक किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button