बालाघाट

पूज्य सर्व ब्राम्हण सभा ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान परशुराम जयंती

नये श्रीराम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियां रही आर्कषक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : पूज्य सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की जयंती अक्षय तृतीया के दिन १९ अप्रैल को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शहर के गोंदिया रोड स्थित नये श्रीराम मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया गया। नये कलश की भी पूजा अर्चना की गई। वहीं शाम के समय भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नये श्रीराम मंदिर से निकाली गई। जो राममंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, सराफा बाजार से सुभाष चौक, राजघाट चौक मेन रोड से होते हुए कालीपुतली चौक, वीरांगना रानी अवंती बाई चौक से भटेरा चौकी स्थित शीतल पैलेस पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवाओं द्वारा जमकर नृत्य किया गया व भगवान परशुराम की जयघोष की गई। इसमें भगवान परशुराम सहित अन्य झांकियां भी आर्कषक रही। इस अवसर पर पूज्य सर्व ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती निर्मला त्रिपाठी, जुगल शर्मा, श्रीमती ज्योति शर्मा, नमित चौबे, संजय शुक्ला, अनिल शर्मा, कृष्णेश पांडे, महावीर शर्मा, पं. कपिलदेव शास्त्री, चौबे जी, अमित पांडे, श्रीमती निर्मला त्रिपाठी, आरती मिश्रा, मनीषा शुक्ला, राम मिश्रा, निकिल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य एवं स्वजातीयजन उपस्थित रहे।
इस संबंध में पूज्य सर्व ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार है और वे शिव के परम भक्त थे। भगवान परशुराम की जयंती ब्राम्हण समाज द्वारा हर वर्ष धूमधाम से भक्तिमय माहौल में मनाई जाती है। इस वर्ष भी नये श्रीराममंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में सभी स्वजातीयजनों का सहयोग  रहा l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button