बरेली

गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन जल्द भरेंगे रफ्तार

बदायूं-बरेली से लखनऊ की राह होगी आसान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर 29 अप्रैल से वाहन रफ्तार भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे, जिससे मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। जबकि बरेली से लखनऊ जाने वालों का सफर भी आसान होगा। यह एक्सप्रेसवे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। बदायूं जिले से गंगा एक्सप्रेसवे का 95 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजरा है, जो स्थानीय कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा। एक्सप्रेसवे पूरा बनकर तैयार हो चुका है। कुछ एक काम बचे हैं, जो इस समय कराए जा रहे हैं।
बदायूं में बने तीन इंटरचेंज
बदायूं जिले में इस एक्सप्रेसवे पर तीन महत्वपूर्ण इंटरचेंज बनाए गए हैं। ये इंटरचेंज दातागंज, बिनावर और बनकोटा के पास स्थित हैं, जो स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इन इंटरचेंज से क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button