ललितपुर
प्रोजेक्ट नई किरण के तहत एक परिवार का हुआ पुनर्मिलन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन परिसर में एक परिवार का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई किरण टीम के सदस्यों ने आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से एक परिवार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया। आपसी सहमति और सुलह के बाद परिवार के सदस्य फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में आई नई मिठास का संदेश दिया। वहीं, चार अन्य प्रकरणों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस विभाग के अनुसार नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरते परिवारों को जोडऩा और उनके दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य स्थापित करना है। यह पहल जनपद में पारिवारिक विवादों को आपसी समझ से सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दौरान अजय बरया, डा.दीपक चौबे, डा.एस.पी. पाठक, डा.जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, एड.अरमान कुरैशी के साथ ही प्रतिसार निरीक्षक एवं महिला थाना प्रभारी अनीता देवी तथा महिला आरक्षी सिमरन का विशेष सहयोग रहा।



