खैरथल
राजस्थान ब्राह्मण महासभा मुण्डावर ने हर्षोल्लास से मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुंडावर – राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से मुंडावर स्थित भगवान परशुराम निर्माणाधीन भवन सोडावास रोड पर ज्ञान, शक्ति, साहस, शील के प्रतीक विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव कार्यक्रम रैणा गिरीधामबेनामी युवराज संत देवदास जी महाराज एवं गांधीनगर आश्रम से बेनामी संत दास जी महाराज एवं सर्व समाज की उपस्थित में बड़ी धूमधाम एवं हर्ष अल्लाहस से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में विद्वान शास्त्री लोकेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण से भगवान परशुराम मूर्ति को पांच अमृत से स्नान कराकर धूप दीप फूल-माला चढा कर उपस्थित सभी लोगों ने गुलाबपंखडीया व इत्र की वर्षा की गई तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि हवन यज्ञ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा खैरतल तिजारा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रुचि शर्मा एडवोकेट सहितपांच जोड़ों के साथ उपस्थित सभी लोगों के द्वारा हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दी गई कार्यक्रम में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के51 महिला एवं पुरुषों ने राजस्थान ब्राह्मण महासभा संगठन की सदस्यता ग्रहण की तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा सभी नए सदस्यों को भगवान परशुराम के का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं नए सदस्यों को जल्दी ही संगठन के कार्य भार सोपा जाएगा उपस्थिति कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एडवोकेट रुचि शर्मा सुमेत देवी भारेतां देवी पूजा शर्मा सुनीता शर्मा रजनी शर्मा जिला महामंत्री अशोक वशिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा वित्त मंत्री बालकिशन जोशी जिला मंत्री राजेंद्र कौशिक अनिल शर्मा बाबूजी ललित कुमार कौशिक भाजपा नेता नीरज शर्मा मुकेश शर्मा प्रॉपर्टी डीलर छगनलाल शर्मा राजू शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीराम पंडित घनश्याम शर्मा वीरेंद्र शर्मा जगदीश प्रसाद शर्मा टीटू शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज सुरेश शर्मा डॉक्टर रतनलाल शर्मा नरेश शर्मा भागीरथ पंडित पूरन जोशी बाबूलाल शर्मा पूर्व सरपंच गिरीश शर्मा दयाराम शर्मा जगत सिंह थानेदार दिल्ली पुलिस मुकेश गुर्जर सुरेश शर्मा सुनील शर्मा आदि सैकड़ो समाज के लोग उपस्थित हुए


