बोकारो

रूआर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड सरकार की रुआर कार्यक्रम के तहत राजकीय कृत मध्य विद्यालय दुगदा के तहत मंगलवार को विद्यालय में बच्चों की नामांकन एवं ठहराव के लिए अनोखा प्रचार प्रसार किया गया।विद्यालय में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन और ठहराव के साथ साथ बच्चों में पढ़ाई की प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए मंगलवार को टेंपो से पूरे दुगदा पूर्वी पंचायत में लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान हर चौक चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर शिक्षा के प्रति जागरुकता गीत एवं पढाई कर अपनी जिंदगी को सफल, समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के प्रेरणादायक बातें कही गयी।इस अभियान में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर यादव ,दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक,पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव तुरी,वरीय शिक्षक मनोज कुमार,स्वप्न कुमार मिश्रा,सबीहा बानो,सहायक अध्यापिका रीता कुमारी,विद्यालय समिति अध्यक्ष राजू तुरी शामिल थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button