ललितपुर

ब्रह्माकुमारीज वरदानी भवन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का स्वास्थ्य शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज संस्था में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित योग और ध्यान करने के महत्व के बारे में बताया। विभाग अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण अनेक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिन्हें सही जीवनशैली से रोका जा सकता है। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। प्रतिभागियों को आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गई। कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके चित्ररेखा दीदीजी ने राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति और सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन की शांति ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। बीके मायारानी दीदी जी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार जताया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए। जिसमें डा.हर्षवर्धन, डा.यामिनी, डा.रामसेवक, डा.विनय गौतम, आभा बहन, विद्यासागर भाई, खुशीलाल साहू, एड.सत्यनारायण साहू, लक्ष्मी साहू, गुडडी माताजी, क्रांति चौरसिया, परमानंद चौरसिया, नर्मदा माताजी, जयराम सिंह, हरचरण यादव अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button