कानपुर

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन अंध विद्यालय सभागार नेहरू नगर कानपुर में किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पूजन और आरती के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ दिवाकर मिश्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र द्विवेदी नरेश त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री ओम नारायण त्रिपाठी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वरुण मिश्रा, राष्टीय उपाध्यक्ष असीम बाजपेई,डॉक्टर वी एन त्रिपाठी,अनूप त्रिपाठी ने किया। समारोह में बाल योगी अरुण चेतन पुरी महाराज प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र शर्मा ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्कार अवस्थी एडवोकेट पवन तिवारी का अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह माला देकर सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से केंद्र और प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग के गठन हेतु प्रस्ताव पारित किया। इस समारोह में एक अन्य प्रस्ताव पारित कर गरीब सवर्ण विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों की भांति छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button