गाजियाबाद

निठोरा में 20 लाख की लागत से नाले का निर्माण कार्य शुरू

ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विकास खंड के ग्राम निठोरा में कंपोजिट विद्यालय से रेलवे लाइन तक बनाए जाने वाले नाले का शुभारंभ भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने गांव के बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर कराया। कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इस नाले की मांग कर रहे थे। करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले के तैयार होने के बाद सैकड़ों परिवारों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में पहले भी जिला पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण जैसे कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सतवीर बैसोया, भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर और नरेश बैसोया सहित अन्य वक्ताओं ने अंशु सूरज मावी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और उनका आभार जताया।
इस दौरान राजवीर बैसोया, आजाद बैसोया, जग्गी बैसोया, कर्मवीर ठेकेदार, रामकरण प्रधान, तेज सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button