बरेली
राजकीय हाईस्कूल करतौली फरीदपुर में लड़कियों ने मारी बाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : राजकीय हाईस्कूल करतौली में हाईस्कूल का रिजल्ट 84% रहा। परीक्षा में 49 छात्र/छात्राओं में 41 छात्र/छात्राएं उत्तीर्ण हुई। 27 छात्रों में 20 छात्र व 22 छात्राओं में 21 छात्राएं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में पास हुई। विद्यालय में हाईस्कूल बोर्ड टापर कुमारी नेहायादव 488 अंक, कुमारी नीरज 479 अंक, कीर्तिपाल 457 अंक रोशनी यादव 449 अंक व अभय यादव 430 अंक प्राप्तकर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचत्र स्थान पर रहे। कु० नेहायादव, कुमारी नीरज, कुमारी कीर्तिपाल ससम्मान प्रथम श्रेणी में, 23 छात्र/छात्राएं प्रथम श्रेणीं में, 15 छात्र/छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । 7 छात्र व 1 छात्रा इस परीक्षा में असफल रहे। समस्त उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० राजेश कुमार सक्सेना, एवं अजीत कुमार शर्मा, वृजमोहन, प्रशान्त कुमार स०अ०, तथा रेशम सिहं परिचारक द्वारा शुभ कामनाएँ व्यक्त कर खुशी जाहिर की
समस्त स्टाफ को ढेरों शुभकामनाएँ ।


