खैरथल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पीड़ित लोकेश मेघवाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। भिवाड़ी पुलिस द्वारा मारपीट में घायल हुए पीड़ित लोकेश मेघवाल से मिलने आज राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव एवं तिजारा विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान विधायक रफीक खान निम्स मेडिकल कॉलेज पहुँचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से लोकेश मेघवाल के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान जूली ने अस्पताल के डीन डॉ. पंकज सिंह से मुलाकात कर मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी, एमपीएस अशोक मेघवाल, सरपंच रोकी सत्यदीप मेघवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नेताओं ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही भिवाड़ी पुलिस की इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभी ने लोकेश मेघवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


