हजारीबाग
उपायुक्त ने किया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट
व्यवहार न्यायालय परिसर का किया भ्रमण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ उपायुक्त हेमन्त सती ने आज सोमवार को व्यवहार न्यायालय पहुंचकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भेंट के उपरांत उपायुक्त ने संपूर्ण व्यवहार न्यायालय परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित फ्रिस्किंग उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था,पार्क, शौचालय एवं पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर के भीतर नव स्थापित एटीएम मशीन एवं उप डाकघर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।




