बेतुल

बैतूल एनएसएस द्वारा पक्षियों के लिए की गई दाने पानी की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुल्ताई में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई द्वारा जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया।भीषण गर्मी को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु ‘सरोकार’ (मिट्टी के सकोरे) बांधे गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेजुबान पक्षियों को तपती धूप में राहत पहुँचाना और विद्यार्थियों में सेवा भाव जाग्रत करना है। कार्यक्रम के दौरान रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न पेड़ों पर मिट्टी के पात्र लटकाए और उनमें नियमित रूप से दाना व पानी भरने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से संदेश दिया गया कि, प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक इस कार्य में सहभागिता की और परिसर के शांत वातावरण को पक्षियों के अनुकूल बनाने का प्रयास किया। दाना-पानी अभियान के साथ ही परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के खेल मैदान और शैक्षणिक ब्लॉक के आसपास फैली गंदगी एवं प्लास्टिक कचरे की सफाई की। अभियान के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय को ‘स्वच्छ और हरित’ बनाए रखने के लिए स्वच्छता संकल्प लिया। इस अवसर पर रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते ने बताया कि, ऐसे आयोजनों से छात्रों में न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है, अपितु वे पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील भी बनते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. नरेन्द्र कुमार हनोते, डॉ. सिद्धार्थ पंडोले , डॉ. दीपिका पिपरदे, प्रो.उमेश कुमार सालवंशी, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें I
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button