ललितपुर

सेंट्रल ग्लोबल एकेडमी का शानदार रिजल्ट

लगातार दूसरे वर्ष 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी, खुशी चौहान टॉपर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
ललितपुर। प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट्रल ग्लोबल एकेडमी ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगातार दूसरे वर्ष 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा खुशी चौहान ने 530 अंक (88.2प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं माही अहिरवार 529 अंक (88.1प्रतिशत) के साथ द्वितीय एवं सौम्या नायक 527 अंक (87.5 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सफल छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें शील्ड एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। इस दौरान प्रेसिडेंट ध्यान सिंह यादव, प्रबंधक राजकमल यादव, प्रधानाचार्य नीतू राय सहित शिक्षक पवन कुमार, सत्यम शुक्ला, मेहवाल सर, रितिका यादव, आस्था जैन, तान्या पुरोहित, अवनीश साहू, सोनिया झा, प्रिया रजक, पूजा श्रीवास्तव, पलक जैन, निर्देश यादव एवं विवेक सर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम का माहौल हर्ष, उत्साह और गर्व से ओत-प्रोत रहा। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button