खैरथल

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

कलेक्टर ने दिए जल योजनाओं की प्रगति पर निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा।  जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला जल एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत जल योजनाओ एवं प्रस्तावित जल योजनाओ की प्रगति के सम्बन्ध मे चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत जल योजनाओं की निविदा एवं कार्य प्रगति की स्थिती की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने जिले में बढ़ती गर्मी एवं जल संकट की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी ग्राम पंचायत में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है, इसकी  जानकारी सप्लाई से पूर्व में संबंधित क्षेत्र में आमजन तक पहुंचाई जाए।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिहं ने बताया कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत 543  ग्रामों  में से 502 ग्रामो ( 127675 जल कनेक्शन) के कार्यादेश के तहत 91603 जल कनेक्शन जारी किये जा चुके है। स्वीकृत 543 ग्रामों में 502 ग्रामों के कार्यादेश जारी, 46 ग्राम नान- फिजिबल/ शहरी हो गए  है। जारी कार्यादेशो में से 299 ग्रामों की योजनाओं 100 प्रतिशत जल कनेक्शन कर, 93 ग्रामो की योजना ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जा चुकी है।
जल जीवन मिशन के 326 ग्रामों का कार्य भौतिकरूप से पूर्ण कर 298 ग्राम हर घर जल रिपोर्ट एव 61 ग्राम हर घर जल प्रमाणित किये जा चुके है, 93 ग्रामो की योजना ग्राम पचायतों को हस्तानान्तरित किए गए। जिस पर जिला कलेक्टर ने प्रगति बढाने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी योजना टपूकड़ा एवं NCR परियोजना के अंतर्गत शहर खैरथल  का कार्य प्रगति पर है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button