शामली

अब आपके द्वार पहुंचेंगी रोडवेज बसें, चौसाना-थानाभवन मार्ग का सफर हुआ आसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। थानाभवन मार्ग पर रोडवेज बसो का संचालन शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों को अब भारी समस्या से निजात मिल जायेगी। बसो का संचालन मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अन्तर्गत किया गया। बसो के संच. ालन से एक ओर जहाँ डग्गामार वाहनो को लगाम लगेगी वही दूसरी ओर नागरिको को परिवहन सुविधा को समुचित लाभ मिलेगा। वही जिला मुख्यालय का सफर भी आसान हो सकेगा। क्योकि चौसाना – थानाभवन वाया शामली के लिए दो बसो का संचालन शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री बससेवा योजना के अन्तर्गत बस सेवा शुरू की गई। प्रथम चरण से बस सेवा चौसाना से थानाभवन मार्ग पर शुरू की गई है। बस सेवा चौसाना से गढी हसनपुर, दथेडा, पांथुपूरा, खेडी खुशनामलव्वादाउदपुर, शामली शामला, अब्दुल्ला गढी सहित अन्य गावो को इसका लाभ मिलेगा। अब तक इन गांवों के लोग आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर थे, जिससे आर्थिक बोझ के साथसमय की भी बर्बादी होती थी। हालाकि कि पहले दिन बसो की समय सारिणी स्पष्ट नही हो सकी। प्रथम दिवस चालक ने शाहिद ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार समय सारिणी का निर्धारण हो सकेगा। चौसाना से थानाभवन मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए किराया पचास रूपये प्रति यात्री रखा गया है। वही शामली तक यही किराया 75 रूपये प्रति यात्री रहेगा। सभी टिकेट पीओएस मशीन के माध्यम से काटे जायेगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों मे खुशी का माहौल है। लोगो का कहना है कि सफर आसान होगा और स्कूली बच्चों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button