शामली

कांधला पुलिस की कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध छुरे बरामद

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कांधला : जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इसरार पुत्र स्व. सईद एवं हसीम पुत्र नईम, निवासी मोहल्ला खैल, थाना कांधला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरदीप, हेड कांस्टेबल तनुज कुमार एवं हेड कांस्टेबल अमरदीप शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button