शामली

जानलेवा हमले के मामले में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार

आदर्श मंडी पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शामली :  थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को ग्राम लांक निवासी युवती ननीषा के भाई अरुण कुमार पर कुछ लोगों द्वारा एक राय होकर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में थाना आदर्श मंडी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शुक्रवार रात्रि में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कुमार पुत्र शौराज सिंह निवासी ग्राम गोहरनी थाना आदर्श मंडी तथा विकास उर्फ पप्पू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढ़ीपुख्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार एवं हेड कांस्टेबल राहुल मलिक शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button