कैराना
घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना क्षेत्र के ग्राम दभेड़ी खुर्द में घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को ग्राम दभेड़ी खुर्द निवासी तसव्वर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसके चचेरे भाइयों सरवर और असलम के घर में घुसकर अफसरून, कौसर, नौशाद उर्फ सादा और मोनिश ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों अफसरून पुत्र फैय्याज और कौसर पुत्र फैय्याज निवासी दभेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बल्कटी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल भानू शामिल रहे।

