बरेली
श्रम विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : 1 मई अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में श्रम विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश सिंह, जिलाधिकारी, बरेली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जया प्रियदर्शिनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली, उप श्रम आयुक्त, बरेली मण्डल बरेली, सहायक श्रमायुक्त, बरेली, सहायक निदेशक कारखाना बरेली, परियोजना निदेशक, (DRDA) श्री आर०पी० सिंह, भारतीय मजदूर संघ, अध्यक्ष सी०डब्लू०सी०, श्री सम्भव शील, लघु उधोग भारती, सुधीर उपाध्याय, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को बधाई देते हुए उनके कर्मशील पर जीवन प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी बरेली ने अपने सम्बोधन में कामगारों को निर्माण शिल्पी बताया तथा सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिये संचालित योजनाओं के बारे में अवगत गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी सेवायोजकों को सरकार द्वारा निर्धारित नवीन न्यूनतम वेतन की दरों के अनुसार वेतन दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संगठित क्षेत्र के कर्मकारों को ESI एवं PF की सुविधा भी दिये जाने का निर्देश दिये गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा अटल आवासीय विद्यालय बरेली के दसवी पास बच्चों को उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले 06 छात्रों को पुरष्कार भी दिया गया इसके अतिरिक्त 1. निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के 08 लाभार्थियों को रूपये 31.95 लाख लाभान्वित किया गया 2. निर्माण कामगार मृत्यु व विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों के रूपये 20. लाख से लाभान्वित किया गया। 3. मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 16 लाभार्थियों को 4.45 लाख से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त द्वारा डॉ दिव्य प्रताप सिंह द्वारा मई दिवस पर कामगारों के खुशहाल एवं स्वध्य जीवन की शुभ कामनॉए एवं नवीन श्रम संहिता के विषय में अवगत कराया गयां !





