अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर यूपीसीडा मसूरी-गुलावठी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में गोष्ठी आयोजित…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ के यूपीसीड़ा कार्यालय, मसूरी-गुलावठी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक विशेष गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर सर्वेश कुमारी , डीजीएम यूपीसीड़ा सलिल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं MGR Industrial Welfare Association की ओर से संस्थापक ए.के. गुप्ता, महासचिव बब्बू चौधरी, उपाध्यक्ष धीरज तोमर, सचिव सुदीप चौधरी, प्रवक्ता नितिन गोयल, कार्यकारी सदस्य सलाम चौधरी, राकेश त्यागी, घनश्याम अग्रवाल सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान MGR Industrial Welfare Association द्वारा जिलाधिकारी कविता मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा को मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं श्रमिक हितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
एसोसिएशन ने धौलाना क्षेत्र में ईएसआई हॉस्पिटल की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई, जिसे पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी रखा जा चुका है। साथ ही यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से लंबित ईएसआईसी डिस्पेंसरी की स्थापना की मांग भी दोहराई गई।
इसके अतिरिक्त अधिकृत स्ट्रीट वेंडर्स हेतु व्यवस्थित वेंडिंग जोन के निर्माण, खिचरा से हसनपुर रोड के चौड़ीकरण तथा स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर उद्योगपतियों के उत्पीड़न जैसे विषयों को भी प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा सरकार से श्रमिकों के लिए न्यूनतम मूल्य अथवा लीज व्यवस्था पर फ्लैट एवं आवास उपलब्ध कराने की मांग भी की गई, ताकि श्रमिक वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में प्रशासन एवं उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिकों के सम्मान, औद्योगिक विकास एवं प्रशासन-उद्योग समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया तथा सभी श्रमिक भाइयों एवं बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




