पाकुड़

मात्र 43000 की लागत से मिलेगी इलेक्ट्रिक बाइक , कम आय वाले व्यक्तियों का भी पूरा होगा सपना, विधायक निशात आलम ने शोरूम का किया उद्घाटन

Electric bikes will be available for just 43,000 rupees, fulfilling the dreams of even low-income individuals. MLA Nishat Alam inaugurated the showroom.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में आधुनिक परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक का नया शोरूम माल गोदाम रोड स्थित हनीफ डीलर के मकान पर खोला गया। इस शोरूम का शुभारंभ मो. नजरुल एवं मो. जमीरुल के संयुक्त नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक निशात आलम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जमीरुल हक (उर्फ जामु), पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम, सोनू आलम, मफीज अंसारी, रामविलास महतो, पियारुल इस्लाम सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक निशात आलम ने एक ग्राहक को इलेक्ट्रिक बाइक की चाबी सौंपकर बिक्री की औपचारिक शुरुआत की। साथ ही, दो अन्य इलेक्ट्रिक बाइकों की बुकिंग भी की गई यानी तीन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का विक्रय हुआ। यह शोरूम “इंडिया ट्रेडर्स” के नाम से संचालित किया जा रहा है, जिसके संचालक मो. नजरुल, मो. अन्सारुल, मो. जमीरुल, मो. जाहिरुल, मो. केराउल और मो. अजहारुद्दीन हैं। क्षेत्र में इनकी पहचान भरोसेमंद व्यवसायियों के रूप में है। शोरूम में उपलब्ध इलेक्ट्रिक बाइक कम लागत और आधुनिक तकनीक के कारण आम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगभग 43,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध यह बाइक उन लोगों के लिए खास अवसर लेकर आई है, जो सीमित आय के बावजूद दोपहिया वाहन का सपना देखते हैं। प्रो. मो. अजहारुद्दीन ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है। यह सीमित समय में पूर्ण चार्ज हो जाती है और दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल क्षेत्र में हरित और किफायती परिवहन को बढ़ावा देगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शोरूम न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प को भी प्रोत्साहित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button