
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नीट यूजी-2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। परीक्षा एक पारी में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यालय और उपखण्ड राजगढ़, रामगढ़ व मालाखेड़ा पर होगी। जिला नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी बीना महावर ने बताया कि कुल 25 राजकीय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। दोपहर 1.30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा के जिला पुलिस नोडल अधिकारी एएसपी प्रियंका रघुवंशी व सहायक जिला नोडल अधिकारी डीईओ माध्यमिक महेश मेहता को बनाया गया है।



