भरत पुर
शांति भंग में चार दर्जन से अधिक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर थाना क्षेत्र के सुहारी गांव में चारागाह भूमि से गुजरने वाले रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के 4 दर्जन से अधिक लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि सुहारी गांव में चारागाह भूमि पर रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया जा रहा था। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झगड़ा बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भुसावर सर्किल के भुसावर, वैर और खेड़ली मोड़ थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्थिति को शांत कराया।
इसके बाद, दोनों पक्षों के 4 दर्जन से अधिक लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।



