शामली

गोली मारकर युवक की हत्या, हादसा दर्शाने की रची गई साजिश

पीएम रिपोर्ट में खुला राज, चौकी के सामने शव रखकर लगाया जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव खंद्रावली के निकट बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को सड़क हादसा साबित करने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि होने पर  मामले का खुलासा हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह चौकी के सामने एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे औरं हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर हंगामा कर लोगों को शांत किया। पुलिस ने हत्या आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी 24 वर्षीय आशु पुत्र रविंदर शामली के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। शुक्रवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि गांव के निकट चौकी से कुछ दूरी पहले ही अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना गया। पुलिस ने भी युवक को हादसे में घायल समझते हुए शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया।
शनिवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों के साथ परिजन हाईवे स्थित चौकी के सामने पहुंचे और एंबुलेंस में शव को लेकर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन कार्रवाई होने तक जाम लागाने की जिद्द पर अड़ गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली।इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। काफी समझाने-बुझाने और जल्द खुलासे के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों ने गमगीन माहौल मे दांह संस्कार कर दिया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक आशु पांच भाई-बहनों में शामिल था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई पिंकू दिव्यांग बताया गया है। पिता रविंदर पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया।
 हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के अनुसार आशु का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। युवक का व्यवहार सामान्य और मिलनसार बताया जा रहा है। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मृतक के दोस्तों से  पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button