गाजियाबाद

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान

निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को जवाहर नगर स्थित कैंप कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा भाजपा) और पार्षद अंकुश जैन (मिंकु, वार्ड-41) ने समाज में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और जब तक मीडिया निष्पक्ष रहेगा, तब तक आम जनता की आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सच्चाई को उजागर करने वाले पत्रकारों का उत्साह बढ़ाना और पत्रकारिता की स्वतंत्रता को मजबूत करना है।
वहीं, पार्षद अंकुश जैन ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे तथ्यों की पुष्टि के बाद ही खबर प्रकाशित करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने का एक सशक्त जरिया भी है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे बिना किसी दबाव या प्रलोभन के सच्चाई को सामने लाने का कार्य करें।
कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों नेताओं ने उपस्थित पत्रकारों को पटका पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेंद्र सोनी, विनीत महेश्वरी, सुशील शर्मा, ऋषभ तोमर, आकाश गौड़, सूरज शर्मा, रवि भारद्वाज और रेखा कश्यप सहित कई गणमान्य पत्रकार मौजूद
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button