बेतुल

बैतूल तीन राज्यो में अभूतपूर्व जीत पर भाजपा परिवार ने मनाया जश्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पिछले दिनों पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सोमवार को सामने आए पश्चिम बंगाल, असम और पौडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व रिकार्ड विजय का उत्सव जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में शुरूवाती रूझानों के साथ ही शुरू हो गया। दोपहर से शाम तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी झालमुडी का आनंद उठाते रहे देर शाम को केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार के नेतृत्व में नगर में बाईक रैली निकालकर प्रमुख चौराहो पर आतीश बाजी की गई। जिसके उपरांत मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। ढोल ढमाकों की थाप पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। पश्चिम बंगाल की जीत को लेकर आशान्वित कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास नीति व जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ने कहा कि यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार की गरीब किसान युवा और महिलाओं के प्रति कल्याणकारी योजनाओं का असर है। जो हम असम में तीसरी बार लगातार सरकार बनाने जा रहे है। वहीं पश्चिम बंगाल में भय का अंत हुआ है और सुचिता की शुरूवात हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि जहां भी भाजपा सरकार में रही वहा जनता ने दोबारा और तीसरीबार भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताया है। वहंी पश्चिम बंगाल भाजपा के पितृपुरूष डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म स्थली है। वहां निर्ममता का अंत हुआ है मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर मोहर  लगाई है। यह भाजपा के विचार, कार्यकताओ का परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत है। इस दौरान पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, दिपक कपूर, सतीश बडोनिया, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिपक सलूजा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर, पिछडा वर्ग प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, पिछडा वर्ग मोर्चा संजू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, सुनील पंवार, भोला खंडेलवाल, राजा साहू, सुनील गुडडू शर्मा, राहूल लोहाडिया, महेश राठौर, सुनीता देशमुख, फरीदा हुसैन, नीलम वागद्रे, आभा श्रीवास्तव, संगीता बारस्कर, कायम कावरे, पिंटू महाले, कैलाश धोटे, पवन यादव, गीतेश बारस्कर, दिपक श्रीवास्तव, पवन शर्मा, शशिकांत साहू, रवि सोनी, कुणाल शर्मा, प्रवीण वराठे, वरूण धोटे, अनूज आर्य, चाणक्य राखडे, भोजराज साबले, पूजा अमझरे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button