खैरथल में सैन समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विधायक बाबा बालक नाथ के बयान को बताया स्तरहीन ,कानूनी कार्यवाही की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल में सैन समाज के लोगों ने तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधायक की जेईएन पर की गई टिप्पणी से लोग नाराज है।
लोगों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। इस घटना से समाज में आक्रोश व्याप्त है और सामाजिक सद्भाव को भी ठेस पहुंची है।
सैन समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विधायक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान फुलसिंह सैन, जेपी प्रधान, रमेश सैन, रोहतास सैन, मानसिंह सैन, रणवीर सिंह, भीम सिंह, नरेश सैन, टिंकू सैन, रामानंद सैन, राजेश कुमार, दीनाराम सैन, रोशन लाल, मुकेश सैन, मातादीन सैन, रमेश चंद्र, सतीश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

