दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में बंगाल जीत का जश्न

मुख्यमंत्री रेखा ने की झलमूरी-रसगुल्ला पार्टी, बोलीं- हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पर एक बधाई संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपने कार्यालय में झालमूरी और रसगुल्ला खाकर इस जीत का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री गुप्ता के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी दिल्ली सचिवालय में मौजूद थे।
हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान झालमूरी को लोकप्रिय बनाया था। मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पर एक बधाई संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे झालमूरी और रसगुल्ला के साथ जीत का जश्न मना रही हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री गुप्ता ने बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ मिलकर मतदाताओं को लुभाया था। उन्होंने 294 सीटों के लिए हुए दो चरणों के चुनाव में उत्साहपूर्वक प्रचार किया।
बंगाल में मुख्यमंत्री का चुनाव प्रचार-मुख्यमंत्री गुप्ता ने खड़गपुर और दुगार्पुर सहित कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के आतंक आधारित शासन पर प्रकाश डाला। दुगार्पुर में उन्होंने एक चाय की दुकान पर जाकर महिला मालिक से बातचीत की। कोलकाता में उनके सड़क शो के दौरान कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट बंद करने वाले टीएमसी कार्यकतार्ओं पर भी उन्होंने निशाना साधा। यह घटना उनके कार्यक्रम को बाधित करने के प्रयास में हुई थी।
बदलाव की उम्मीद और महिलाओं की सुरक्षा-अपने एक चुनावी भाषण में उन्होंने कहा था कि बंगाल का हर निवासी बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लोगों ने 15 साल की डर और धमकी वाली राजनीति को सहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लोग बंगाल में कमल के निशान वाली सरकार लाने को तैयार हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल कई वर्षों से कठिन स्थिति में है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और डर के माहौल का आरोप लगाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button