बाराबंकी

मंत्री सतीश शर्मा ने प्रथम बड़े मंगल पर बांटा प्रसाद

बाराबंकी में श्री तिरुपति बालाजी कन्वेसर्स में हुआ भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के नाका पैसार स्थित श्री तिरूपति बालाजी कन्वेसर्स में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल (5 मई 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र शर्मा ने हनुमान भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया।
मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का श्री तिरूपति बालाजी कन्वेसर्स पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट किए गए। मंत्री ने स्वयं अपने हाथों से भक्तों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर मंत्री सतीश शर्मा ने हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा और चेयरमैन शीला सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अरुण गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, सरदार भूपेंद्र सिंह, प्रदीप जैन, शरद राज, पत्रकार विकास शुक्ला, पत्रकार चंद्रकांत मौर्य, पत्रकार विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहन गुप्ता और बाराती लाल गुप्ता सहित कई अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
प्रथम बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर बाराबंकी सहित पूरे जनपद में हनुमान भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास में 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसके तहत कुल आठ बड़े मंगल (4 मई से 23 जून के बीच) पड़ेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button