मेरठ
ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ : ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माँ के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी तथा अभिभावकों ने दीप जलाकर किया । इसके बाद नर्सरी से लेकर कक्षा पाँच के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । छात्रों ने पंच तत्वों पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की । इसके अलावा छोटे बच्चों ने नृत्य भी किया । मम्मियों के लिए सॉल्व द पज़ल्स, पेपर फोल्ड जैसे रोचक खेल भी थे । जिसका माताओं ने भरपूर आनंद लिया ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने कहा कि माँ सिर्फ एक शब्द या रिश्ता ही नहीं जीवन का वह एहसास है जो व्यक्ति मरते दम तक भी भूल नहीं पाता है । उस एहसास में माँ की छुअन, प्यार, स्नेह, समर्पण सबकुछ छुपा रहता है ।
इस आयोजन का संचालन स्कूल कोऑर्डिनेटर दीपा नागरा ने किया । सुरभि, प्रियांशी, दीक्षा, अंशु गुप्ता छवि, ममता, दीप्ति, पल्लवी, करिश्मा, कनिष्का तथा अभिषेक ने सहयोग दिया ।


