नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला की नई बस्ती में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे तक चल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, नौशाद और फहमीद के बीच किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
