पाकुड़

यूट्यूब से पढ़ाई, किराना दुकान में मदद और अब जिला टॉपर: पलियादाहा की चंदा कुमारी बनीं प्रेरणा

Learning from YouTube, helping at the grocery store, and now a district topper: Chanda Kumari from Paliyadaha is an inspiration

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत पलियादाहा गांव की रहने वाली चंदा कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। चंदा, पिता श्री सरोज कुमार भगत एवं माता श्रीमती अनिता देवी की पुत्री हैं, जिन्होंने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (आर्ट्स) परीक्षा में 500 में से 429 अंक प्राप्त कर जिले में 9वां स्थान तथा पाकुड़िया प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। चंदा कुमारी ने अपनी +2 की पढ़ाई +2 हाई स्कूल, पाकुड़िया से पूरी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर, पाकुड़िया से हुई, जबकि 8वीं से 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने गर्ल्स हाई स्कूल, पाकुड़िया से पूरी की। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति उनकी गहरी रुचि, अनुशासन और निरंतर प्रयास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। खास बात यह है कि चंदा ने 12वीं की तैयारी के लिए किसी भी प्रकार का ट्यूशन नहीं लिया। उन्होंने घर पर रहकर ही यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई की और खुद के प्रयास से यह सफलता हासिल की। साथ ही, वे अपने पिता के किराना दुकान में भी समय-समय पर हाथ बंटाती थीं, जिससे उनकी जिम्मेदारी और मेहनत साफ झलकती है। चंदा के पिता एक साधारण किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। चंदा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मामी और अपने शिक्षकों को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से वह लगातार आगे बढ़ती रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button