शामली

टीबी मुक्त भारत अभियान की चौसाना से शुरुआत

हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से 84 मरीजों की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना पर विशेष टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लंबे समय से खांसी, सांस लेने में तकलीफ और टीबी के संभावित लक्षणों से पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के छाती के एक्स-रे किए गए, जिससे मौके पर ही जांच प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक रही। सुबह से ही जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।
24 मार्च से पूरे प्रदेश मे क्षयरोग मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया जोकि कि 100 दिनो तक चलेगा। जिले के कांधना,कैराना व थानाभवन ब्लॉक मे अभियान पूरा कर लिया गया। मशीनों की संख्या कम होने के कारण ऐसा कदम उठाया गया। ऊन ब्लॉक मे टीबी रोग मुक्त अभियान का कारवां चौसाना से शुरू किया गया। चौसाना के थानाभवन मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 84 लोगों की जांच की गई, जिनमें 38 पुरुष और 46 महिलाएं शामिल रहीं। जांच के दौरान 62 लोगों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई, जबकि 22 मरीजों के एक्स-रे में असामान्य लक्षण सामने आए। ऐसे मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।डॉ. अशोक सैनी ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। यदि शुरुआती लक्षणों की समय रहते पहचान हो जाए तो मरीज को जल्द स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।
शिविर में डॉ. नवीन, टीबी प्रोग्राम सुपरवाइजर प्रशांत कुमार तथा एक्स-रे टेक्नीशियन रवि ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं एसीएमओ डॉ. विनोद ने दोपहर में शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संदिग्ध मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button