ललितपुर

भैंरों बाबा मंदिर मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की मांग

विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के वार्ड संख्या 9 स्थित बसुन्धरा कॉलोनी चांदमारी क्षेत्र के निवासियों ने लंबे समय से बदहाल पड़े कच्चे मार्ग को लेकर आवाज उठाई है। क्षेत्रवासियों ने सदर विधायक के नाम संबोधित ज्ञापन उनके पुत्र श्रीकांत कुशवाहा को सौंपते हुए पी.के.उपाध्याय के मकान से भैंरों बाबा मंदिर तक लगभग 250 से 300 मीटर सीसी रोड निर्माण कराए जाने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु आवागमन करते हैं। मार्ग पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने भैंरों बाबा मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। सुबह के समय कई श्रद्धालु बिना जूते-चप्पल के मंदिर जाते हैं, लेकिन कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर कांटे, पत्थर व गंदगी होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में मार्ग की स्थिति और भी खराब हो जाती है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर भर जाने से आवागमन बाधित होता है, साथ ही संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द सीसी रोड निर्माण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान रोहित सुड़ेले, देवेन्द्र राजपूत एड., पूनम, कोमल, रचना सुड़ेले, सौरभ, विशेष त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, सी.एल. यादव, जितेन्द्र तिवारी, रविशंकर, अभिनव, रामधन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button