ललितपुर

शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस व्यवस्था

डायल-112 वाहनों का भी किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड और जवानों के तालमेल का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के बाद एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन और कंट्रोल रूम सहित विभिन्न शाखाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डायल-112 के पीआरवी वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल और अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता को परखा गया। एसपी ने पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद आयोजित अर्दली रूम में विभागीय रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों और लंबित पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए संबंधित शाखा प्रभारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कृष्ण कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button