जालौन

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, सेवाभावी सम्मानित

 विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, वितरित की निक्षय पोषण पोटली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। विश्व रेडक्रॉस दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने की जबकि संचालन डॉ. ममता स्वर्णकार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में पांच लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. ममता स्वर्णकार ने 59वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। वहीं लक्ष्मण दास बाबानी, राकेश कुशवाहा, गरिमा पाठक, बलबीर सोनी, अब्दुल करीम ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाभावी सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा क्षय रोगियों को 10 निक्षय पोषण पोटली वितरित की गईं। रेडक्रॉस सोसाइटी में नए सदस्य भी बनाए गए, जिनमें प्रदीप महतवानी पत्रकार, प्रद्युम्न सिंह कंथरिया, मनीष शंकर अग्रवाल, यशमीन और अली जाफर शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता, करुणा और सेवा का प्रतीक है तथा इसके स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता में जुटे रहते हैं। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस हमें संकट की हर घड़ी में मानवता की सेवा का संदेश देता है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एक माह के भीतर रेडक्रॉस सोसाइटी का अपना भवन तैयार कराने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा, जो लगभग पांच हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित होगा। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. नरेश वर्मा, सीएमएस आनंद उपाध्याय,रामशरण जाटव, सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर, शांति स्वरूप महेश्वरी, महावीर तरसौलिया, अखिलेश नगाईच, डॉ. अर्चना विश्वास, शहर काजी शकील बेग रहमानी, शहर इमाम हकीम खालिद रहमानी स्वास्थ्य विभाग से डॉ अमन आनंद, सुशील चंद्र द्विवेदी सीनियर एलटी, राकेश साहू, कृष्ण कन्हैया, गीता भारती, नितिशा तिवारी, निधि दौदेरिया, आफताब उल्ला, प्रमोद वर्मा एवं समाजसेवा से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button