जालौन

रिनियां बेेंदेपुर हुए कथित भ्रष्टाचार का डीएम ने लिया संज्ञान दिये जांच के आदेश

गड़बड़झाले का खुलासा होते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत रिनिया बेंदेपुर में सचिव की सांठगांठ से प्रधान ने अपने सगे भतीजे और अन्य परिवारीजनों को लाभ दिए जाने का खुलासा होने की खबर का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर समूने प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए।
बताया जाता है कि प्रधान द्वारा अपने सगे भतीजे अंशु कुशवाहा की फर्म नैना कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स को संपूर्ण कार्यकाल भुगतान करके पंचायतीराज नियमावली की धज्जियां उड़ाई गई हैं और उक्त भतीजा ग्राम पंचायत की गौ आश्रय स्थल में गौपालक के कार्य का भुगतान भी लगातार ले रहा है। भ्रष्टाचार के इसी क्रम में भतीजे अंशु की पत्नी हेमलता और दो अन्य भतीजे नीलेश और अमित ने भी कुशल श्रमिक के नाम पर कई लाख रुपए का फर्जी भुगतान लिया है। जबकि जनपद में एक भी महिला कारीगर नहीं है। प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि आए दिन हार्वेस्टर,नया प्लाट और चार पहिया वाहन खरीदता नजर आता रहता है। प्रधानी कार्यकाल में प्रधान की आय करोड़ों रुपये हो गई है। जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने ब्लॉक के जिम्मेदारों सहित अधीनस्थ जिले के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताते हुई सख्त कार्यवाही के आदेश दिए है। डीएम का कहना है कि जांच के बाद सचिव प्रधान से रिकवरी होगी, अन्य दोषियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद अधिकारियों ने आनन फानन में फाइलों को जांच के लिए मंगवाया है। वहीं प्रधानपति नेताओं की चैखट पर हाजिरी लगाने के साथ अधिकारियों के आवास के आसपास चक्कर काट रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button