हजारीबाग

नकली एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों की बिक्री के मामले में शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कारवाई,प्राथमिकी दर्ज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले में नकली (पायरेटेड) एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों की बिक्री के संबंध में प्राप्त शिकायत के आलोक में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदा चौक क्षेत्र में कुछ दुकानों द्वारा कक्षा IX (नौवीं) की नकली NCERT पुस्तकों की बिक्री की जा रही थी।
उपायुक्त के निर्देशानुसार 08.05.2026 को अपराह्न लगभग 5:00 बजे संबंधित दुकानों संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 एवं ज्ञान भंडार-2 की औचक जांच की गई। जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध एनसीईआरटी पुस्तकों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई पुस्तकों पर होलोग्राम नहीं पाया गया तथा पुस्तकों की पृष्ठों की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की पाई गई।
जांच के क्रम में संबंधित दुकानदारों द्वारा यह भी बताया गया कि वे छात्रों से पुरानी NCERT पुस्तकें लेकर उन्हें पुनः बेचते हैं। प्रथम दृष्टया में  यह मामला नकली पुस्तकों की बिक्री से संबंधित प्रतीत हुआ। जांच के दौरान उक्त दुकानों से संबंधित पुस्तकों को जब्त किया गया है तथा गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस प्रकरण में संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के मालिकों के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रमाणिक एवं अधिकृत स्रोतों से ही पुस्तकें खरीदें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button