जालौन

पाथ फाइंडर्स इंटरनेशनल स्कूल एप्रोच रोड का विधायक ने किया भूमि पूजन

स्कूली बच्चों से संवाद कर बताया कि अब उनका आवागमन होगा सुगम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। शनिवार को जालौन रोड स्थित पाथ फाइंडर्स इंटरनेशनल स्कूल के एप्रोच रोड निर्माण का विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा अपनी बुंदेलखंड विकास निधि से स्वीकृत कराया गया है। लाखों रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग विद्यालय तक पहुंचने वाले छात्रों, अभिभावकों एवं वाहनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में विद्यालय तक पहुंचना काफी कठिन हो जाता था। सड़क नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती थी, जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि अब इस मार्ग के निर्माण के बाद बच्चों को विद्यालय तक एक सुरक्षित एवं सुगम रास्ता उपलब्ध होगा। विधायक ने कहा कि यह लिंक रोड नेशनल हाईवे-25 को विद्यालय से जोड़ता है, लेकिन सड़क नीची होने के कारण स्कूल से निकलने वाली बसें, वैन एवं अन्य वाहन मुख्य मार्ग पर स्पष्ट दिखाई नहीं देते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। नए निर्माण कार्य के बाद सड़क ऊंची एवं बेहतर बनाई जाएगी, जिससे यातायात सुरक्षित होगा और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जुलाई में नए सत्र के दौरान जब छात्र विद्यालय आएंगे तो उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित मार्ग मिलेगा। सड़क निर्माण की खबर से विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विधायक का स्वागत किया। तो विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी बच्चों से संवाद कर उनको जानकारी दी कि अब उनका भी विद्यालय तक आने जाने का रास्ता सुगम होगा। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य अंकित प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. शशी शर्मा, इंजीनियर बृजेश, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता, ठेकेदार मयंक, संदीप प्रजापति, बोहदपुरा ग्राम प्रधान बलवान यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, शिवम शर्मा, कार्तिकेय गुबरेले, दीपक सिंह, धीर प्रशांत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button