बाराबंकी
चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल ग्राम पिपरी महार, पोस्ट मल्लापुर रामनगर बाराबंकी में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी माताओं का दिल जीत लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं कविता प्रस्तुत कर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उत्तम पाण्डेय ने कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं और उनके सम्मान में इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। साथ ही कई आकर्षक गेम भी कराए गए l
कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया तथा बच्चों और अभिभावकों के साथ यादगार पल साझा किए गए। पूरे कार्यक्रम का वातावरण खुशी, उत्साह और भावनाओं से भरा रहा। इस अवसर पर मिसेज चेयरमैन पूनम मिश्रा, डायरेक्टर मृदुल मिश्रा, मुकुल मिश्रा उत्तम पाण्डेय, कोआर्डिनेटर माही सिंह, कीर्ति श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता, रचना सिंह, शिवानी मिश्रा, सिमरन खान,ज्योति सिंह, वर्तिका, अनिकेत अवस्थी, विशाल सिंह, आयुष सिंह, मोहम्मद् फहद सहित समस्त स्टाफ् मौजूद रहा l इस बेहतर आयोजन के लिए अध्यापकों एवम अभिभावकों ने चेयरमैन अनुपम मिश्रा को धन्यवाद दिया



