बागपत
कोतवाली बागपत पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विशाल और सुमित निवासी न्यू राम विहार कॉलोनी, लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। मीडिया सेल बागपत द्वारा रविवार दोपहर करीब तीन बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार, यूनुस निवासी देशराज मोहल्ला, बागपत ने डायल 112 पर सूचना दी कि दोनों आरोपित उसके भाई के ट्रक से बैटरा चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपितों को मौके से पकड़कर कोतवाली बागपत ले आई।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



